टीकमगढ़: नोटिस के बाद भी बंडा नहर से अतिक्रमण नहीं हटाने पर हुई कार्रवाई, ढहाए गए 33 अतिक्रमणकारियों के अवैध निर्माण
टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब से वृंदावन तालाब को जोड़ने वाली ऐतिहासिक बंडा नहर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर 15 दिन पहले नहर की सफाई का अभियान शुरू किया गया था।तहसीलदार अरविंद यादव ने नहर पर अतिक्रमण करने वाले 33 लोगों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद आज प्रशासन ने कार्यवाही की है।