टीकमगढ़: दिनऊ मंदिर के समीप तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय बालिका का टूटा पैर, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ जिले के दिनऊ मंदिर के पास एक 12 वर्षीय बालिका सड़क हादसे का शिकार हो गई। बालिका का नाम निहारिका सेन निवासी चंद्रपुरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि बालिका दिनऊ मंदिर पर शादी में गई थी इसी दौरान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर टूट गया।