लालगंज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएलओ ड्यूटी के विरोध में लालगंज तहसील पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जताई नाराजगी
आजमगढ़ जनपद में बुधवार को शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी के विरोध में लालगंज तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई लालगंज की अध्यक्ष मंजूलता राय और पल्हना ब्लॉक मंत्री विद्या प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिक्षक एकजुट हुए । एसडीएम की अनुपस्थिति में लालगंज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया तथा नाराजगी जताई गई ।