मुंगावली: पंचायत सचिव संगठन ने बाबुओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, 5 दिन का अल्टीमेटम दिया
मुंगावली जनपद में पंचायत सचिव संगठन ने दो बाबुओं पर भ्रष्टाचार और काम के बदले पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। संगठन ने ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे जनपद सीईओ आलोक इटोरिया को ज्ञापन सौंपकर स्थापना शाखा में पदस्थ सैनी बाबू और लेखा शाखा के अजय गुप्ता को हटाने की मांग की है।