कोरांव: देवघाट में पानी टंकी निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्राम प्रशासक ने वीडियो वायरल कर कार्रवाई की मांग की
विकासखंड कोरांव के देवघाट ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। ग्राम प्रशासक शिवलाल कनौजिया ने यह आरोप लगाया है। शिवलाल कनौजिया के मुताबिक, टंकी बनाने में स्थानीय नदी की खराब बालू, घटिया गिट्टी और खराब सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण में तय मानकों का ध्यान नही है।