राजपुर: तूफान की तबाही के बाद किसानों को हुए नुकसान का विभाग ने शुरू किया आंकलन, कृषि उप संचालक का बयान आया सामने
लगातार हुई बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ कटाई के बाद खेतों में रखी फसल भी प्रभावित हुई है। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। प्रशासन ने फसल नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। कृषि विभाग की टीमें दूसरे विभागों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रही ह