#क्षेत्र भ्रमण में जनता की समस्याएं सुनीं, कांग्रेस के समर्थन की अपील
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने बाड़ा, पिसोली, देहलचौरी एवं सिण्डी क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
देहलचौरी में व्यापार संघ अध्यक्ष कमल सिंह जी सहित गब्बर सिंह राणा, राम सिंह, उत्तम सिंह, राजा जगपाल, केसर सिंह, कमल सिंह, सुबोध, सुभाष चंद्र एवं अन्य क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में बस सुविधा नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। अरुणा कुमार ने मौके पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की अपील की।
इसके बाद पिसोली क्षेत्र में भवानी सिंह चौहान, सिद्धि लाल, सुनील कुमार, कुंवर सिंह बिष्ट, विनीता देवी, कमला देवी, शिखा देवी, गीता देवी, आरती देवी, भावना देवी सहित अन्य ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मतदान व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी और बैलेट पेपर से मतदान की मांग की।
अरुणा कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि इस बार क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए परिवर्तन का संकल्प लें।
आपका साथ, क्षेत्र का विकास।
इस बार परिवर्तन लाएं।
#अरुणा_कुमार #कांग्रेस #देहलचौरी #पिसोली #सिण्डी #बाड़ा #जनसंपर्क #जनसमस्याएं #परिवर्तन #जयकांग्रेस #विजयकांग्रेस