महापौर आरती भंडारी के नेतृत्व में 10 पार्षद भाजपा में शामिल
श्रीनगर। महापौर आरती भंडारी और वरिष्ठ समाजसेवी लखपत सिंह भंडारी के नेतृत्व में नगर निगम के 10 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कांग्रेस के दो पार्षद अनुराग चौहान और राजकुमार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस घटनाक्रम से श्रीनगर की स्थानीय राजनीति में भाजपा को मजबूती मिलने के साथ राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के संकेत मिले हैं।
Pauri, Garhwal | Aug 19, 2026