दमोह: जिला अस्पताल में दवा के लिए ₹100 लेने का आरोप, डिजिटल भुगतान, वीडियो वायरल; पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
Damoh, Damoh | Aug 16, 2026 दमोह। जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्र पर मरीज के परिजन से 100 रुपए फोन-पे से लेने का आरोप सामने आया है। दुर्गेश अहिरवार ने बताया कि गर्भवती पत्नी को दिखाने के बाद दवा लेने पहुंचा था। आरोप है कि कर्मचारी शिवम सेन ने सीरप के बदले रुपए लिए। भुगतान का स्क्रीनशॉट मौजूद है। वीडियो वायरल होने पर अस्पताल प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।