चंबा मिलेनियम पीपल्स सोसाइटी की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में आयोजित तीन दिवसीय हार्ट केयर कैंप के अंतिम दिन भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। हृदय संबंधी जांच और परामर्श के लिए सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से आए प्रोफेसर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मारवाह ने कैंप के दौरान मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हार्ट के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है और लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के साथ संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
चंबा मिलेनियम पीपल्स सोसाइटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भुवनेश पुरी ने बताया कि संस्था हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हार्ट केयर कैंप का आयोजन कर रही है, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें।
उन्होंने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है और ऐसे शिविर लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. इसरार अली शाह, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेश राणा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
बाइट डॉ राजीव मारवाह विशेषज्ञ हृदय रोग।
बाइट चंबा मिलेनियम पीपल्स सोसाइटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भुवनेश पुरी।
#Chamba #Medical #College #hard #care #camp
#Chamba #Himachal #Pradesh #post
Chamba, Chamba | Sep 11, 2026