द्रमण से खजियार को जोड़ने वाली सड़क करीब दो माह से बंद, ग्रामीणों ने DC चंबा से जल्द बहाली और मरम्मत की लगाई गुहार
चंबा। जिला चंबा के द्रमण क्षेत्र की सड़क पिछले करीब दो माह से पूरी तरह बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित है और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। #ChambaNews Ajay Himachal News #chamba
Chamba, Chamba | Sep 11, 2026