पाकरटांड: आसनबेड़ा में कृषक गोष्ठी आयोजित, किसानों को मिली जानकारी
एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना तहत ग्राम आसनबेड़ा, प्रखंड पाकड़टांड, जिला सिमडेगा में शनिवार को 1 बजे कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी गई। किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खाद एवं हरी खाद के प्रयोग तथा मृदा में जैविक कार्बन बनाए रखने के उपाय बताए गए।