लखीसराय: जिले में प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस बल तैनात
लखीसराय। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शुकवार की पूर्वाह्न 10:30 पर पुलिस कर्मियों की सक्रिय प्रतिनियुक्ति देखी गई।