कुंडा: प्रतापगढ़ के जहानाबाद से गैर इरादतन हत्या के चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव में मजदूरी के पैसों के विवाद में हुई मारपीट से मौत के मामले में पुलिस ने जहानाबाद फ्लाईओवर के पास से मंगलवार दोपहर 2 बजे राजू, हेमन्त, सुनीता और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी भी बरामद की है।