पिंड्रा: बीजेपी विधायक ने सिंहपुर गांव में जनचौपाल लगाई, ग्रामीणों ने सुनाई जनसमस्याएं
वाराणसी में शनिवार को विधायक त्रिभुवन राम ने हरहुआ के सिंहपुर गांव में जन चौपाल लगाया। जिसमें विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीण और वहां के ग्राम प्रधान शामिल हुए। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली पानी और सड़क की समस्याओं को लेकर विधायक त्रिभुवन राम को अवगत कराया। वहीं भाजपा विधायक ने सभी संबंधित विभाग से तुरंत बात कर ग्रामीणों की समस्या को दूर करनेकी बात कही।