PET परीक्षा केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संतकबीरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।