➡️ सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी
➡️ AIF योजना से किसान रामभारत पटेल ने स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘कहानी सेवा की’ श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं, बीना विकासखंड के ग्राम बमोरीशेख निवासी किसान श्री रामभारत पटेल की, जिन्होंने कृषि अधोसंरचना निधि (AIF) योजना का लाभ लेकर आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है।
श्री रामभारत पटेल ने भारतीय स्टेट बैंक से AIF योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, ट्रॉली एवं रोटावेटर सहित चार कृषि यंत्रों के लिए ऋण प्राप्त किया है। परियोजना में उन्होंने 25 प्रतिशत अंशदान जमा किया, जबकि शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से प्राप्त की। योजना के अंतर्गत उन्हें 3 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा मिली।
आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता से वे खेती के कार्य समय पर करने के साथ-साथ अन्य किसानों को भी किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध करा रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आय अर्जित करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, क्षेत्र के अन्य किसानों को भी कृषि कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी।
किसान श्री रामभारत पटेल का कहना है कि वे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती को अधिक लाभकारी बनाएंगे तथा अपनी आय दोगुनी करने का प्रयास करेंगे।
AIF योजना के माध्यम से किसानों को कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़ने के लिए बीना क्षेत्र में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अवधेश राय द्वारा निरंतर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। विभागीय मार्गदर्शन और बैंकिंग सुविधाओं के सहयोग से किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
#jansamparkMP #sagar
24 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026