कोंडागांव: कोंडागांव नगर पालिका में पीआईसी की बैठक हुई संपन्न, अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा: सीएमओ को सबक सिखाने के लिए रोका था चेक
नगर पालिका में आयोजित पीआईसी के बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा पालिका के चेक में हस्ताक्षर नहीं किए जाने का मामला छाया रहा। मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि सीएमओ के द्वारा अन्य मदो से जैसे प्लेसमेंट कर्मचारियों का मानदेय, जनप्रतिनिधियों का मानदेय इत्यादि का चेक रोका गया था। जिसके चलते cmo को सबक सिखाने के उद्देश्य से चेक रोका गया था।