कोंडागांव: कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की तकरार से नगर वासियों को हो रही है असुविधा, मामले पर दोनों ने रखा अपना-अपना पक्ष
कोंडागांव नगर के 22 वार्डो में से अधिकांश वार्डो में पेयजल की समस्या का समाधान पानी के टैंकर के माध्यम से किया जाता है। लेकिन पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ गया है। विवाद के कारण नगर पालिका अध्यक्ष चेक पर दस्तखत नहीं कर रही है। जिसके कारण नगर पालिका के वाहनों में डीजल नहीं डाला गया है। इस मामले पर दोनो ने अपना अपना पक्ष रखा है।