कोंडागांव: केशकाल विकासखंड में संचालित विकास कार्यों का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने केशकाल विकासखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान केशकाल में सामुदायिक पुस्तकालय के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांकन भी किया।कलेक्टर ने इस दौरान लैंप्स का निरीक्षण करते हुए खाद-बीज के आवेदन का तत्काल निराकरण करते हुए उसी दिन उपलब्ध कराने और स्टॉक पंजी व वितरण पंजी रखने निर्देश दिए।