कोंडागांव: आश्रय स्थल कोण्डागांव में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर आश्रय स्थल कोण्डागांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तरा कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आश्रय स्थल कोण्डागांव में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन कर बाल मजदूरी निषेध एवं नियमन अधिनियम महिलाओ को यौन उत्पीड़न रोकथाम हेतु बताया गया।