कोंडागांव: कोंडागांव में वृद्ध और दिव्यांगों को घर-पहुंच भुगतान हेतु 86 बीसी सखियों को जिला पंचायत कार्यालय में दिया गया प्रशिक्षण
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर वृद्ध और दिव्यांगों को पेंशन की राशि के घर पहुंच भुगतान के लिए 13जून को जिलें के बीसी सखियों को जिला पंचायत कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।ग्रामीण स्तर पर सुगम बैंकिंग सुविधा प्रदान करने के लिए 86 बीसी सखियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है,जो जिले के 383 ग्राम पंचायतों में बैंकिंग लेन-देन संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगीं।