कोंडागांव: केजंग में मोबाइल टॉवर जलाने वाले आरोपी नक्सली को बयानार थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 27 मार्च को हुई थी घटना
कोंडागांव जिले के बयानार थाना पुलिस द्वारा एक नक्सली आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 13 जून को मिली जानकारी अनुसार आरोपी रूकधर सोरी बयानार थाना क्षेत्र के ग्राम केजंग में एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर में आगजनी करने का आरोपी था। जिसे नक्सल ऑप्स डीएसपी सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे यह घटना 27 मार्च 2024 को हुई है।