Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बलरामपुर: जिले में मानव-वन्य जीव संघर्ष पर वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Balrampur, Balrampur | Dec 1, 2025
सोमवार 3 बजे जिले में अपने दौरे पर पहुंचे वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने मानव वन्य जीव संघर्ष समस्या पर अधिकारियों के साथ बैठक की। उनके साथ मुख्य वन संरक्षक प्रधान वन संरक्षक मध्य क्षेत्र एवं पूर्वी तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे उन्होंने हर या क्षेत्र में तेंदुए के हमले में मारे गए लोगों पर चिंता व्यक्त की एवं निर्देश दिया।

MORE NEWS

सातवीं मोहर्रम पर बहादुरगंज में निकला अज़ादारी का जुलूस, गूंजीं "या हुसैन" की सदाएं।

बहादुरगंज, ललिया (बलरामपुर)
सातवीं मोहर्रम के मौके पर बहादुरगंज बाजार में अकीदत और एहतराम के साथ अज़ादारी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी तादाद में अज़ादारों ने शिरकत की और पूरे कस्बे में "या हुसैन", "या अब्बास" की सदाएं गूंजती रहीं।

 जुलूस में जुलजनाह को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अज़ादार मातमी धुनों और नौहाख्वानी के साथ शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए आगे बढ़ते रहे।

 रास्ते में जगह-जगह सबीलें लगाई गईं, जहां लोगों को शरबत और ठंडा पानी तबर्रुक के तौर पर वितरित किया गया। मोहर्रम की सातवीं तारीख़ कर्बला की उस दर्दनाक याद से जुड़ी है, जब इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके अहलेबैत पर फरात का पानी बंद कर दिया गया था। इसी वजह से इस दिन सबील लगाने की परंपरा विशेष महत्व रखती है।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना ललिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस बल ने पूरे मार्ग पर निगरानी रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 आयोजन में सभी समुदायों के लोगों ने सहयोग किया और भाईचारे का संदेश दिया। अज़ादारों ने इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को हक़, इंसाफ, सब्र और इंसानियत की राह में दी गई महान कुर्बानी बताते हुए उनके पैगाम को अपनाने का आह्वान किया।

#Muharram2026 #YaHussain #Azadari #Bahadurganj #Lalia #Balrampur #Karbala #Sabeel #Moharram #UPNews #Brotherhood #ImamHussain #ShuhadaeKarbala #BalrampurNews #LaliaPolice #MoharramProcession #IslamicHistory #YaAbbas #HussainiMission #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

सातवीं मोहर्रम पर बहादुरगंज में निकला अज़ादारी का जुलूस, गूंजीं "या हुसैन" की सदाएं। बहादुरगंज, ललिया (बलरामपुर) सातवीं मोहर्रम के मौके पर बहादुरगंज बाजार में अकीदत और एहतराम के साथ अज़ादारी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी तादाद में अज़ादारों ने शिरकत की और पूरे कस्बे में "या हुसैन", "या अब्बास" की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में जुलजनाह को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अज़ादार मातमी धुनों और नौहाख्वानी के साथ शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते में जगह-जगह सबीलें लगाई गईं, जहां लोगों को शरबत और ठंडा पानी तबर्रुक के तौर पर वितरित किया गया। मोहर्रम की सातवीं तारीख़ कर्बला की उस दर्दनाक याद से जुड़ी है, जब इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके अहलेबैत पर फरात का पानी बंद कर दिया गया था। इसी वजह से इस दिन सबील लगाने की परंपरा विशेष महत्व रखती है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना ललिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस बल ने पूरे मार्ग पर निगरानी रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में सभी समुदायों के लोगों ने सहयोग किया और भाईचारे का संदेश दिया। अज़ादारों ने इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को हक़, इंसाफ, सब्र और इंसानियत की राह में दी गई महान कुर्बानी बताते हुए उनके पैगाम को अपनाने का आह्वान किया। #Muharram2026 #YaHussain #Azadari #Bahadurganj #Lalia #Balrampur #Karbala #Sabeel #Moharram #UPNews #Brotherhood #ImamHussain #ShuhadaeKarbala #BalrampurNews #LaliaPolice #MoharramProcession #IslamicHistory #YaAbbas #HussainiMission #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

Balrampur, Balrampur | Jun 24, 2026

#बलरामपुर!मोहर्रम की सातवीं पर मंगलवार को #उतरौला में अहले सुन्नत की तरफ से निकाला गया जुलूस-ए-अलम...
कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे माहे मोहर्रम की सातवीं, मंगलवार को दोपहर बाद अंजुमन हुसैनी अहले सुन्नत कमेटी द्वारा उतरौला नगर में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस की सदारत अंजुमन हुसैनी अहले सुन्नत कमेटी के सदर शहजाद सज्जू ने किया। अलम का जुलूस मोहल्ला पटेल नगर से निकलकर कस्बा चौकी सुभाष नगर के बगल से मुख्य मार्ग होता हुआ बस स्टेशन के सामने रफी नगर की गली से कुरेश मंडी सहित विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करता हुआ मोहल्ला आर्य नगर स्थित मूसे खान चबूतरा पर अलम को सलामी देकर वापस राजा उतरौला के इमामबाड़े में संपन्न हुआ। इस जुलूस में उतरौला ग्रामीण व आसपास क्षेत्र के अनेक अंजुमन अलम व ढोल ताशों के साथ शामिल हुए। जुलूस में बच्चे-बूढ़े और जवान सभी शामिल रहे। जुलूस में या हुसैन, इमाम हुसैन, नारे हैदरी की सदाएं बुलंद होती रहीं। कर्बला के मैदान में हुई जंग में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। हजरत इमाम हुसैन के करबला की जंग की याद में कुरान ख्वानी व फातिहा का सिलसिला जारी है। जुलूस में बच्चे और बुजुर्ग ढोल-तासों के साथ इस्लामी नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लंगर व शबील ए इमाम हुसैन का स्टाल लगाया गया था। जहां लोगों द्वारा जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को मिठाई, पानी, कोल्डड्रिंक, बिस्किट, शरबत, शीरनी, फल आदि वितरित किया जा रहा था। या हुसैन की सदाएं गूंज रही थी। सुरक्षा के दृष्टिगत कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। मोहम्मद अबरार, सगीर बेग, नसीरुद्दीन नसीर खान, एजाज मलिक, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद समी, सभासद शकील, कासिम खान अशरफी, आरिफ अली, आमिर निजाम, आफाक रज़ा, अफसर प्रधान, अदनान, सगीर बाबा, कल्लू, हैदर कुरैशी,सफ्फू, फरहत रज़ा, कासिम शाह, असद, अजहर समेत भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।

#balrampur #Utraula #muharram #moharram #julusealam

#बलरामपुर!मोहर्रम की सातवीं पर मंगलवार को #उतरौला में अहले सुन्नत की तरफ से निकाला गया जुलूस-ए-अलम... कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे माहे मोहर्रम की सातवीं, मंगलवार को दोपहर बाद अंजुमन हुसैनी अहले सुन्नत कमेटी द्वारा उतरौला नगर में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस की सदारत अंजुमन हुसैनी अहले सुन्नत कमेटी के सदर शहजाद सज्जू ने किया। अलम का जुलूस मोहल्ला पटेल नगर से निकलकर कस्बा चौकी सुभाष नगर के बगल से मुख्य मार्ग होता हुआ बस स्टेशन के सामने रफी नगर की गली से कुरेश मंडी सहित विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करता हुआ मोहल्ला आर्य नगर स्थित मूसे खान चबूतरा पर अलम को सलामी देकर वापस राजा उतरौला के इमामबाड़े में संपन्न हुआ। इस जुलूस में उतरौला ग्रामीण व आसपास क्षेत्र के अनेक अंजुमन अलम व ढोल ताशों के साथ शामिल हुए। जुलूस में बच्चे-बूढ़े और जवान सभी शामिल रहे। जुलूस में या हुसैन, इमाम हुसैन, नारे हैदरी की सदाएं बुलंद होती रहीं। कर्बला के मैदान में हुई जंग में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। हजरत इमाम हुसैन के करबला की जंग की याद में कुरान ख्वानी व फातिहा का सिलसिला जारी है। जुलूस में बच्चे और बुजुर्ग ढोल-तासों के साथ इस्लामी नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लंगर व शबील ए इमाम हुसैन का स्टाल लगाया गया था। जहां लोगों द्वारा जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को मिठाई, पानी, कोल्डड्रिंक, बिस्किट, शरबत, शीरनी, फल आदि वितरित किया जा रहा था। या हुसैन की सदाएं गूंज रही थी। सुरक्षा के दृष्टिगत कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। मोहम्मद अबरार, सगीर बेग, नसीरुद्दीन नसीर खान, एजाज मलिक, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद समी, सभासद शकील, कासिम खान अशरफी, आरिफ अली, आमिर निजाम, आफाक रज़ा, अफसर प्रधान, अदनान, सगीर बाबा, कल्लू, हैदर कुरैशी,सफ्फू, फरहत रज़ा, कासिम शाह, असद, अजहर समेत भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। #balrampur #Utraula #muharram #moharram #julusealam

Balrampur, Balrampur | Jun 23, 2026

किठुरा गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट उखाड़कर सोलर प्लेट व बैटरी ले जाने का आरोप, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

मार्डन थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र अंतर्गत किठुरा गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट को तोड़कर उसकी सोलर प्लेट, बैटरी व अन्य उपकरण उठा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव की सड़कें और सार्वजनिक स्थान अंधेरे में डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एक स्थानीय ग्रामीण ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर घटना का वीडियो उपलब्ध कराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिलीप तिवारी, कप्तान तिवारी और छोटू पंडित (पिता दद्दन) ने सोलर स्ट्रीट लाइट को क्षतिग्रस्त कर उसकी सोलर प्लेट, बैटरी सहित अन्य सामान उठा लिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट को शीघ्र पुनः स्थापित कर प्रकाश व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

नोट: उक्त आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है तथा वास्तविक स्थिति पुलिस व प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इस समाचार/वीडियो का बलरामपुर पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है।

किठुरा गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट उखाड़कर सोलर प्लेट व बैटरी ले जाने का आरोप, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण मार्डन थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र अंतर्गत किठुरा गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट को तोड़कर उसकी सोलर प्लेट, बैटरी व अन्य उपकरण उठा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव की सड़कें और सार्वजनिक स्थान अंधेरे में डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक स्थानीय ग्रामीण ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर घटना का वीडियो उपलब्ध कराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिलीप तिवारी, कप्तान तिवारी और छोटू पंडित (पिता दद्दन) ने सोलर स्ट्रीट लाइट को क्षतिग्रस्त कर उसकी सोलर प्लेट, बैटरी सहित अन्य सामान उठा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट को शीघ्र पुनः स्थापित कर प्रकाश व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। नोट: उक्त आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है तथा वास्तविक स्थिति पुलिस व प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इस समाचार/वीडियो का बलरामपुर पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है।

Balrampur, Balrampur | Jun 23, 2026

🚨 बहादुरगंज बाजार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग।

 बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र स्थित बहादुरगंज बाजार में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम अथर्व सोनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर खेल रहा था, तभी गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी गिर गई और बच्चा ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया।

 अथर्व अपने ननिहाल बहादुरगंज बाजार में एक पारिवारिक संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही ललिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।

इकलौते लाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ज्योति सोनी बार-बार बेसुध हो रही हैं।

#Balrampur #Lalia #RoadAccident #BreakingNews #Bahadurganj #ChildDeath #UttarPradesh #AccidentNews #SadNews #BalrampurNews #FacebookPost #ViralNews #JusticeForAtharv #TrafficSafety #UPNews  #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

🚨 बहादुरगंज बाजार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग। बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र स्थित बहादुरगंज बाजार में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम अथर्व सोनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर खेल रहा था, तभी गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी गिर गई और बच्चा ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया। अथर्व अपने ननिहाल बहादुरगंज बाजार में एक पारिवारिक संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही ललिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। इकलौते लाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ज्योति सोनी बार-बार बेसुध हो रही हैं। #Balrampur #Lalia #RoadAccident #BreakingNews #Bahadurganj #ChildDeath #UttarPradesh #AccidentNews #SadNews #BalrampurNews #FacebookPost #ViralNews #JusticeForAtharv #TrafficSafety #UPNews #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर

Balrampur, Balrampur | Jun 23, 2026

#बलरामपुर! #उतरौला- लश्करे हुसैनी के अलमदार हजरत अब्बास की याद में निकाला गया अलम फातहे फुरात का जुलूस...
बलरामपुर जिले के उतरौला से, जहाँ माहे मोहर्रम की छ तारीख पर हज़रत अब्बास अलैमुस्सलाम की याद में अलम फातहे फुरात का अकीदतमंदाना जुलूस निकाला गया।

करबला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे माहे मोहर्रम के अवसर पर सोमवार की रात उतरौला कस्बे में अज़ादारों ने लश्करे हुसैनी के अलमदार हज़रत अब्बास की याद में अलम फातहे फुरात का जुलूस मरहूम शौकत हुसैन जाफरी के अज़ाखाने से निकाला।

जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस में इमामे जुमा मौलाना सैयद मोहम्मद अली ने खिताब करते हुए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और फौज के अलमदार हज़रत अब्बास की शहादत का मार्मिक वर्णन किया। मौलाना के बयान को सुनकर मौजूद अज़ादार गमगीन हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं।

मजलिस के बाद जब अलम फातहे फुरात बाहर आया तो उसकी ज़ियारत के लिए मौजूद अज़ादारों में खासा उत्साह देखने को मिला। अनीस हुसैन प्यारे के अज़ाखाने से छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में मशाल और कूज़ा लेकर ‘या सकीना, या अब्बास’ की सदाएं बुलंद करते हुए जुलूस में शामिल हुए।

सैकड़ों की संख्या में मौजूद अज़ादारों ने हज़रत अब्बास के अलम की ज़ियारत की। इस दौरान अंजुमन कमर-ए-बनी हाशिम के शारिब रिजवी, इफ़्फू जाफरी, अली हसन, जाफर, अनीस उतरौलवी, अली जाफरी और मुसय्यब जाफरी समेत अन्य नौहाख्वानों ने हज़रत सकीना और हज़रत अब्बास की याद में दर्द भरे नौहे पेश किए।

नौहाख्वानी और मातम के बीच अज़ादारों ने करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गम का इज़हार किया। ‘या सकीना, या अब्बास’ की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा और अलम फातहे फुरात की ज़ियारत करते हुए अनेक अज़ादार भावुक नजर आए।

अलम फातहे फुरात का यह जुलूस नाज़िम हुसैन के इमामबाड़े से होता हुआ मुख्य मार्ग और कस्बा चौकी के पास से गुजरते हुए सुभाष नगर स्थित मरहूम तौकीर हुसैन के इमामबाड़े पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिजवी, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अली नवाज, सैयद तवक्कल हुसैन रिजवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और अज़ादार मौजूद रहे।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इमामिया ट्रस्ट अध्यक्ष ऐमन रिज़वी, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष डॉ अली नवाज, सैयद तवक्कल हुसैन रिज़वी, किशवर हुसैन, समीर रिज़वी, डॉक्टर आरिफ रिज़वी, सिज्जू रिज़वी, नुसरत हुसैन, आदिल हुसैन, वारिस फरमान, मोजिज हैदर, सलमान रिज़वी, जूलियस जाफरी, सैफ रिज़वी, कफील अब्बास, नुसरत हुसैन, डॉक्टर नेहाल रिज़वी, समन हैदर, दानिश रिज़वी, अम्मार रिजवी,अली मुर्तुजा, हसनैन आब्दी, अनीसुल हसन, रज्जब जाफरी, अली अब्बास, अम्बर रिज़वी, हानी जाफरी, नय्यर जाफरी, जमीन अब्दी, तालिब रिज़वी, मीनू रिज़वी, रिजवान रिज़वी, अशरफ रिज़वी, जिशान आब्दी, अली कैसर, सबील अब्बास समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

#Balrampur #Utraula #muharrm #moharrm

#बलरामपुर! #उतरौला- लश्करे हुसैनी के अलमदार हजरत अब्बास की याद में निकाला गया अलम फातहे फुरात का जुलूस... बलरामपुर जिले के उतरौला से, जहाँ माहे मोहर्रम की छ तारीख पर हज़रत अब्बास अलैमुस्सलाम की याद में अलम फातहे फुरात का अकीदतमंदाना जुलूस निकाला गया। करबला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे माहे मोहर्रम के अवसर पर सोमवार की रात उतरौला कस्बे में अज़ादारों ने लश्करे हुसैनी के अलमदार हज़रत अब्बास की याद में अलम फातहे फुरात का जुलूस मरहूम शौकत हुसैन जाफरी के अज़ाखाने से निकाला। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस में इमामे जुमा मौलाना सैयद मोहम्मद अली ने खिताब करते हुए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और फौज के अलमदार हज़रत अब्बास की शहादत का मार्मिक वर्णन किया। मौलाना के बयान को सुनकर मौजूद अज़ादार गमगीन हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं। मजलिस के बाद जब अलम फातहे फुरात बाहर आया तो उसकी ज़ियारत के लिए मौजूद अज़ादारों में खासा उत्साह देखने को मिला। अनीस हुसैन प्यारे के अज़ाखाने से छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में मशाल और कूज़ा लेकर ‘या सकीना, या अब्बास’ की सदाएं बुलंद करते हुए जुलूस में शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अज़ादारों ने हज़रत अब्बास के अलम की ज़ियारत की। इस दौरान अंजुमन कमर-ए-बनी हाशिम के शारिब रिजवी, इफ़्फू जाफरी, अली हसन, जाफर, अनीस उतरौलवी, अली जाफरी और मुसय्यब जाफरी समेत अन्य नौहाख्वानों ने हज़रत सकीना और हज़रत अब्बास की याद में दर्द भरे नौहे पेश किए। नौहाख्वानी और मातम के बीच अज़ादारों ने करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गम का इज़हार किया। ‘या सकीना, या अब्बास’ की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा और अलम फातहे फुरात की ज़ियारत करते हुए अनेक अज़ादार भावुक नजर आए। अलम फातहे फुरात का यह जुलूस नाज़िम हुसैन के इमामबाड़े से होता हुआ मुख्य मार्ग और कस्बा चौकी के पास से गुजरते हुए सुभाष नगर स्थित मरहूम तौकीर हुसैन के इमामबाड़े पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिजवी, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अली नवाज, सैयद तवक्कल हुसैन रिजवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और अज़ादार मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इमामिया ट्रस्ट अध्यक्ष ऐमन रिज़वी, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष डॉ अली नवाज, सैयद तवक्कल हुसैन रिज़वी, किशवर हुसैन, समीर रिज़वी, डॉक्टर आरिफ रिज़वी, सिज्जू रिज़वी, नुसरत हुसैन, आदिल हुसैन, वारिस फरमान, मोजिज हैदर, सलमान रिज़वी, जूलियस जाफरी, सैफ रिज़वी, कफील अब्बास, नुसरत हुसैन, डॉक्टर नेहाल रिज़वी, समन हैदर, दानिश रिज़वी, अम्मार रिजवी,अली मुर्तुजा, हसनैन आब्दी, अनीसुल हसन, रज्जब जाफरी, अली अब्बास, अम्बर रिज़वी, हानी जाफरी, नय्यर जाफरी, जमीन अब्दी, तालिब रिज़वी, मीनू रिज़वी, रिजवान रिज़वी, अशरफ रिज़वी, जिशान आब्दी, अली कैसर, सबील अब्बास समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। #Balrampur #Utraula #muharrm #moharrm

Balrampur, Balrampur | Jun 23, 2026

बलरामपुर: जिले में मानव-वन्य जीव संघर्ष पर वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने अधिकारियों के साथ की बैठक - Balrampur News