सीए देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, छोटे कारोबारियों को घाटे से बचाने में निभाते हैं अहम भूमिका: बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, गया में ICAI के सेमिनार में बोले मंत्री- बिहार में औद्योगिक विकास से बढ़ेंगे कारोबार के अवसर
गया: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को गति देने में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े उद्यमियों तक को वित्तीय प्रबंधन, टैक्स प्लानिंग और कारोबार में होने वाले नुकसान से बचाने में सीए अहम योगदान देते हैं। सीए केवल हिसाब-किताब रखने का काम नहीं करते, बल्कि कारोबार को सही दिशा देकर आर्थिक विकास में पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह एक नोबल प्रोफेशन है और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ये बातें बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को गया में आयोजित एक सेमिनार में कहीं। वे गेवाल बिगहा मोड़ स्थित एक निजी होटल में गया CPE स्टडी चैप्टर ऑफ ICAI की ओर से आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के कन्वेनर सीए दीपक कुमार ने कहा कि MSME को लेकर गया के लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ी है। अब गांव-गांव तक छोटे कारोबारी MSME की योजनाओं और उससे मिलने वाले लाभ को समझने लगे हैं। इसकी एक बड़ी वजह केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी की ओर से इस क्षेत्र को लेकर किए जा रहे प्रयास और योजनाओं की जानकारी का प्रसार है। उन्होंने कहा कि पहले जो लोग आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों के अंतिम पायदान पर खड़े थे, वे भी अब MSME के माध्यम से आगे बढ़ने की संभावनाएं समझ रहे हैं। इसमें सब्सिडी और सरकारी सहायता की महत्वपूर्ण भूमिका है। छोटे उद्यमियों को यदि सही समय पर वित्तीय और तकनीकी मार्गदर्शन मिले तो वे अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं। इसी उद्देश्य से सेमिनार आयोजित किया गया, ताकि बिहार में MSME के अवसरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। सीए दीपक कुमार ने कहा कि गया में औद्योगिक कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं के कारण व्यापार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। विश्वपथ कॉरिडोर, बोधगया कॉरिडोर और मंदिर कॉरिडोर से शहर में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इसका सीधा लाभ स्थानीय कारोबारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को मिल सकता है। इस मौके पर विजीत कुमार, सीए प्रदीप कुमार, सीए उमेश राय, सीए ज्ञान प्रकाश, सीए पिंटू कुमार अदिति कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे.
#gayadastak
#गयाजी
#gaya
#BJPGovernment
#bodhgaya
#cafile
#सीए
#accountsseminar