गुलाबगंज: गुलाबगंज थाना क्षेत्र के पवई निवासी 35 वर्षीय युवक बिशनपुर में पुल से नदी में गिरे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र बिशनपुर गांव के पास स्थित पुराने पुल पर गुरुवार शाम 6 बजे के लगभग एक गंभीर हादसा हो गया। अज्ञात कारण से अनियंत्रित हुई एक बाइक से उछलकर बाईक चालाक सीधे नदी में जा गिरा, जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग और पुलिस ने लोगों की मदद से व्यक्ति को नदी से बाहर निकाल कर कुरवाई अस्पताल पहुंचाया, डॉ ने किया मृत घोषित।