Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ऑर्डिनेंस पता नही होगा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं :आकाश #mgcub

24k views | Motihari, East Champaran | Mar 16, 2023

MORE NEWS

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज दिनांक- 23.06.2026 को सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत ढाका थाना परिसर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई। 
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा बताया गया कि की सभी ताजिया जुलूस समिति लाइसेंस अवश्य लें। बिना लाइसेंस के जुलूस का आयोजन नहीं करेंगे। डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है। जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
   पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि जुलूस में धारदार हथियार का प्रयोग नहीं करें। किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाएं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह नहीं फैलाएं। किसी तरह की घटना घटित होती है तो उसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। 
  आम जनों से अपील की गई की पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का  पूरा सहयोग करें।
    बैठक के दौरान अनुमंडल स्तरीय शांति समिति के सदस्य गण के साथ सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी ढाका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ढाका सहित ढाका अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज दिनांक- 23.06.2026 को सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत ढाका थाना परिसर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि की सभी ताजिया जुलूस समिति लाइसेंस अवश्य लें। बिना लाइसेंस के जुलूस का आयोजन नहीं करेंगे। डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है। जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि जुलूस में धारदार हथियार का प्रयोग नहीं करें। किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाएं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह नहीं फैलाएं। किसी तरह की घटना घटित होती है तो उसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। आम जनों से अपील की गई की पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। बैठक के दौरान अनुमंडल स्तरीय शांति समिति के सदस्य गण के साथ सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी ढाका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ढाका सहित ढाका अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 23, 2026

Bharat Tiwari Encounter: खेसारी लाल यादव पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिवार से मिलकर किया बड़ा वादा!

#BharatTiwari #JusticeForBharatTiwari #KhesariLalYadav #Bhojpur #BharatTiwariEncounter

Bharat Tiwari Encounter: खेसारी लाल यादव पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिवार से मिलकर किया बड़ा वादा! #BharatTiwari #JusticeForBharatTiwari #KhesariLalYadav #Bhojpur #BharatTiwariEncounter

Motihari, East Champaran | Jun 22, 2026

सिपाही के पद पर चयन हेतु 24.06.2026 (बुधवार)को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त कराई जाएगी - जिलाधिकारी 

अध्यक्ष, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में विज्ञापन संख्या-01/2026  अंतर्गत विशेष शाखा में सिपाही के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 24.06.2026 (बुधवार) को पूर्वी चंपारण जिला के कुल 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित है। 
परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई जिसमें बताया गया कि सिपाही के पद पर चयन हेतु जिला में कुल 11परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त परिक्षा में परीक्षा में 7097 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो सीटिंग में ली जाएगी। पहले सीटिंग की परिक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक तथा दूसरी सीटिंग की परिक्षा 12:00 बजे मध्यान्ह से 1:30 बजे अपराह्न तक चलेगी। 
    जिलाधिकारी के द्वारा इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में  कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिया गया। केंद्राधीक्षकों से कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
   परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 07:00 बजे पूर्वाह्न में अपने एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश 08:00 बजे पूर्वाह्न से  कराया जाएगा और 09:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर एक बार प्रवेश करेंगे और दोनों सीटिंग की परीक्षा देने के उपरांत ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकलेंगे। 
परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे उन्हें पेन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में ही उन्हें लेखन कार्य के लिए पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
     संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
     परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
   परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा।
    परीक्षा केंद्र पर  ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर  200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र के 200 गज की दूरी के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट / साइबर कैफे की दुकान को परीक्षा की तिथि को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया है। 

    परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा।
     आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारती,अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो. शिबगतुल्लहा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा,सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा,सदर एसडीपीओ श्री दिलीप कुमार,सिविल सर्जन पूर्वी चंपारण,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री नित्याम कुमार गौरव सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

सिपाही के पद पर चयन हेतु 24.06.2026 (बुधवार)को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त कराई जाएगी - जिलाधिकारी अध्यक्ष, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में विज्ञापन संख्या-01/2026 अंतर्गत विशेष शाखा में सिपाही के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 24.06.2026 (बुधवार) को पूर्वी चंपारण जिला के कुल 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई जिसमें बताया गया कि सिपाही के पद पर चयन हेतु जिला में कुल 11परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त परिक्षा में परीक्षा में 7097 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो सीटिंग में ली जाएगी। पहले सीटिंग की परिक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक तथा दूसरी सीटिंग की परिक्षा 12:00 बजे मध्यान्ह से 1:30 बजे अपराह्न तक चलेगी। जिलाधिकारी के द्वारा इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिया गया। केंद्राधीक्षकों से कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 07:00 बजे पूर्वाह्न में अपने एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश 08:00 बजे पूर्वाह्न से कराया जाएगा और 09:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर एक बार प्रवेश करेंगे और दोनों सीटिंग की परीक्षा देने के उपरांत ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकलेंगे। परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे उन्हें पेन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में ही उन्हें लेखन कार्य के लिए पेन उपलब्ध कराया जाएगा। संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर 200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र के 200 गज की दूरी के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट / साइबर कैफे की दुकान को परीक्षा की तिथि को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया है। परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा। आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारती,अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो. शिबगतुल्लहा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा,सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा,सदर एसडीपीओ श्री दिलीप कुमार,सिविल सर्जन पूर्वी चंपारण,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री नित्याम कुमार गौरव सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jun 22, 2026

श्री सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।

आज दिनांक 22.06.2026 को श्री सौरभ सुमन यादव,भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो.
 सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि आम जन को उसका समय से लाभ मिल सके ।  सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि और सामाजिक सुरक्षा इत्यादि का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
      जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया है कि वे पूरी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें और  आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें एवं उसका सहानुभूति पूर्वक समाधान करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

श्री सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। आज दिनांक 22.06.2026 को श्री सौरभ सुमन यादव,भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो. सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि आम जन को उसका समय से लाभ मिल सके । सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि और सामाजिक सुरक्षा इत्यादि का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया है कि वे पूरी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें और आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें एवं उसका सहानुभूति पूर्वक समाधान करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 22, 2026

पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी 

    जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव आज पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में दिखे। उनके द्वारा समाहरणालय मुख्य भवन स्थित स्थापना शाखा, नजारत शाखा, सामान्य शाखा एवं आपदा प्रबंधन शाखा का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान शाखा में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया और उनको आवंटित कार्य की जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यालय के प्रधान सहायक को सही तरीके से कार्य पुस्तक (लॉग बुक) संधारित करने का निर्देश दिया गया ताकि यह पता चल सके कि किस सहायक के पास कितना कार्य लंबित है और उसका सही तरीके से अनुश्रवण किया जा सके।
डीएम के द्वारा कार्यालय को स्वच्छ बनाए रखने, कार्यालय में अनावश्यक लोगों के प्रवेश को वर्जित करने एवं कार्यालय कार्य संस्कृति में आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय कर्मी समय से कार्यालय आएं, अपना बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें और जनता के आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करें। 
उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।
 निरीक्षण के समय सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन श्री अखिलेश कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव आज पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में दिखे। उनके द्वारा समाहरणालय मुख्य भवन स्थित स्थापना शाखा, नजारत शाखा, सामान्य शाखा एवं आपदा प्रबंधन शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखा में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया और उनको आवंटित कार्य की जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यालय के प्रधान सहायक को सही तरीके से कार्य पुस्तक (लॉग बुक) संधारित करने का निर्देश दिया गया ताकि यह पता चल सके कि किस सहायक के पास कितना कार्य लंबित है और उसका सही तरीके से अनुश्रवण किया जा सके। डीएम के द्वारा कार्यालय को स्वच्छ बनाए रखने, कार्यालय में अनावश्यक लोगों के प्रवेश को वर्जित करने एवं कार्यालय कार्य संस्कृति में आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय कर्मी समय से कार्यालय आएं, अपना बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें और जनता के आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के समय सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन श्री अखिलेश कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 22, 2026