जलालपुर: गैर जनपद स्थानांतरित जलालपुर सीओ को एसपी के नेतृत्व में भावपूर्ण विदाई, कार्यकाल की हुई सराहना
गैर जनपद स्थानांतरित जलालपुर क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा को शनिवार को 3 बजे दिन में भावपूर्ण विदाई दी गई।इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की गई।हवाई पट्टी स्थित गेस्ट हॉउस में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के अलावा दोनों अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ सिटी,टाण्डा,आलापुर,प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।