बस हादसे के घायलों का हाल जानने कोठी अस्पताल पहुंचीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, हर संभव मदद का दिया भरोसा
-----
#सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के बगिया मोड़ के पास हुए भीषण बस हादसे के बाद घायलों का हाल जानने मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। अस्पताल पहुंचकर राज्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान रघुराजनगर एसडीएम एल.आर. जांगड़े एवं कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे के संबंध में जानकारी लेते हुए घायलों के उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#satna