अवैध रूप से मादक पदार्थो की बिक्री और भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करें राज्यमंत्री ने ली पुलिस और आबकारी अधिकारियों की बैठक
सतना 24 नवम्बर 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जिले के आबकारी अधिकारियों और संबंधित थानों के टीआई तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर रैगांव विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री, भण्डारण, परिवहन पर की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी मदिरा दुकानों में रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाये तथा अधिक कीमत पर मदिरा बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करें। इस मौके पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, एसडीएम रघुराजनगर एलआर जांगडे, सीएसपी मनीष त्रिपाठी, एसडीओपी नागौद रघुकेशरी, जिला आबकारी अधिकारी एसके उराव सहित सभी वृत्त के सहायक आबकारी अधिकारी, थाना प्रभारी कोठी एसके तिवारी, थाना प्रभारी कोलगवां संदीप सोनी, सिविल लाइन प्रीति विश्वकर्मा, थाना प्रभारी रैगांव, सिंहपुर, नागौद, पुलिस चौकी प्रभारी बाबूपुर भी उपस्थित रहे।