1111 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन
सतना की पावन धरा पर, 28 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2026 तक एक ऐसा महायज्ञ होने जा रहा है, जो सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि संसार के कल्याण के लिए एक संकल्प है।
जब 1111 कुण्डों में एक साथ आहुतियाँ पड़ेंगी, जब संतों के मुख से वेद-मंत्र गूंजेंगे, तो मानो पूरी धरती का कष्ट, रोग, दुख और अशांति उस अग्नि में स्वाहा हो जाएगी।
यह यज्ञ किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है...
यह यज्ञ है -
सबके सुख के लिए, सबकी शांति के लिए, विश्व के कल्याण के लिए।
आइए, हम सब मिलकर इस महायज्ञ का हिस्सा बनें।
एक आहुति अपने परिवार के लिए,
एक आहुति अपने देश के लिए,
और एक आहुति पूरे संसार के कल्याण के लिए।
📍 स्थान:बिरला रोड, सनकादिक नगर, संतोषी माता मंदिर के बगल से, सतना (म.प्र.)
कलश यात्रा...
दिनांक: 28 नवम्बर प्रातः 8 बजे से...
आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏