Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SATNA

@projs_satna
1259Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>
---- 
महिला एवं बाल विकास विभाग की संवेदनशील पहल
डेढ़ वर्ष बाद दिव्यांग बालक का परिवार से हुआ पुनर्मिलन
----- 
        सतना 22 जुलाई 2026/यह कहानी एक ऐसे मानसिक रूप से दिव्यांग बालक की है जो अपने परिवार से बिछड़ गया था और लंबे समय तक उसकी पहचान एवं परिवार की खोज एक बड़ी चुनौती बनी रही। अंततः महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति एवं संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से इस बालक का उसके परिवार से सफल पुनर्मिलन संभव हो सका। 7 जनवरी 2025 को एक आम नागरिक द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दी गई कि एक दिव्यांग बालक अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई सतना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बालक का रेस्क्यू किया गया और बाल कल्याण समिति सतना के आदेशानुसार उसे रीवा स्थित बाल गृह में देखरेख एवं संरक्षण हेतु आश्रय दिलाया गया। बालक अपनी पहचान के रूप में “रवीश कुमार” (परिवर्तित नाम) बताता था, किंतु उसके द्वारा दी गई जानकारी अपूर्ण होने के कारण उसके परिवार तक पहुंच पाना अत्यंत कठिन साबित हो रहा था। बाल कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन एवं साइबर सेल के सहयोग से लगातार प्रयास किए गए, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई।
       इस दौरान बालक का आधार पंजीयन दो बार कराया गया, जो तकनीकी कारणों से निरस्त हो गया। इसके पश्चात संस्था द्वारा बालक का जन्म प्रमाण-पत्र तैयार कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक दस्तावेज संकलित कर पुनः आधार नामांकन कराया गया। इस प्रक्रिया के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि बालक का आधार पहले से ही जारी है। लगातार प्रयासों के बाद आधार संख्या प्राप्त की गई, जिससे यह तथ्य उजागर हुआ कि बालक का वास्तविक नाम “दिनेश कुमार” (परिवर्तित नाम) है। यही जानकारी परिवार तक पहुंचने की महत्वपूर्ण कड़ी बनी। आधार विवरण के आधार पर संबंधित ग्राम के सरपंच एवं सचिव के सहयोग से बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। वीडियो कॉल के माध्यम से बालक एवं उसके परिवार की पहचान सुनिश्चित की गई। पहचान की पुष्टि होते ही बालक के माता-पिता, भाई-बहन एवं दादा बाल गृह पहुंचे। करीब डेढ़ वर्ष बाद अपने पुत्र को सामने देखकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। पूरा परिवार भावुक होकर बालक से लिपट गया। परिवारजनों ने बताया कि वे लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे और विभिन्न स्थानों, यहां तक कि प्रयागराज तक खोजबीन कर चुके थे। 21 जुलाई 2026 को बाल कल्याण समिति सतना के आदेशानुसार बालक को उसके परिवार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। विदाई के समय बालक ने बाल गृह में रह रहे बच्चों एवं स्टाफ से भावुक होकर विदा ली, जो यह दर्शाता है कि उसे वहां परिवार जैसा स्नेह, सुरक्षा एवं अपनापन मिला था। परिवार ने इस पुनर्मिलन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल गृह के प्रति आभार व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
---- 
       सतना 16 जुलाई 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। 
    राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है। उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। 
    
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
<nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> जिले के नगर परिषद कोठी में गुरुवार को राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ने 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्राम गृह का भूमिपूजन किया।  

Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर वेंडरो का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
---- 
      सतना 15 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम भोपाल के निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> के  सभागार में “सिटी एक्सिलरेटर प्रोग्राम” के अंतर्गत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के वेंडर्स की क्षमता संवर्धन तथा सोलर रूफटॉप की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वेंडर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी आर. एस. तिवारी एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सतना के कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल द्वारा की गई। 
      इस कार्यक्रम में सोलर वेंडर्स को ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी की गई। नई नीतियों के बारे में जानकारी दी गई एवं सोलर वेंडर्स की समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी राम विनीत तिवारी, राहुल मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, पूर्व क्षेत्र डिस्कॉम के 40 से अधिक वेंडर्स ने इसमें सहभागिता की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
किसान बंधु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में (खरीफ 2026) अपनी अधिसूचित
फसल का बीमा 31 जुलाई 2026 तक अवश्य कराएं
---- 
     सतना 15 जुलाई 2026/किसान बंधु वर्ष 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव से अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना को देखते हुए अपनी खरीफ फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसाान कल्याण विभाग ने किसान बंधुओं से अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई 2026 तक अवश्य कराएं। फसल बीमा प्राकृतिक आपदा, सूखा, अतिवृष्टि एवं मौसम के कारण होने वाले अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करता है। किसान बंधु अंतिम तिथि का इंतजार न करें, आज ही निकटतम बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केन्द्र, फसल बीमा पोर्टल, फसल बीमा ऐप एवं अधिकृत बीमा कंपनी के मध्यस्थ के माध्यम से फसल बीमा कराएं।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/>
निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड हेतु विशेष शिविर 16 से 18 जुलाई तक आयोजित
---- 
     सतना 15 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सतना जिले में यह शिविर 16 जुलाई से 18 जुलाई तक संजीवनी हॉस्पिटल बगहा में आयोजित होगा। सहायक श्रमायुक्त रीवा संभाग सतना ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान करना है, जिसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। 
     आयुष्मान कार्ड बनने के पश्चात श्रमिक एवं उनके परिवारजन आवश्यकता पड़ने पर चिन्हित अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने नगर निगम सतना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
सतना की बेटी प्रिया सिंह बनीं उत्तरप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर
सशक्त वाहिनी अभियान' की निःशुल्क कोचिंग से मिली सफलता, ओवर ऑल मेरिट में 379वीं और गर्ल्स कैटेगरी में 28वीं रैंक
---- 
सतना, 15 जुलाई 2026। <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> की बेटी प्रिया सिंह ने उत्तरप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। शहर के मारुति नगर, शारदा कॉलोनी निवासी प्रिया सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग, सतना द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत संचालित "सशक्त वाहिनी अभियान" की निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेकर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
    प्रिया ने उत्तरप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कुल 4,543 सफल अभ्यर्थियों के बीच ओवर ऑल 379वीं रैंक तथा गर्ल्स कैटेगरी में 28वीं रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। प्रिया के पिता श्री राजभान सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं, जबकि माता श्रीमती संतोष सिंह गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने किसी महंगी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। ऑनलाइन अध्ययन के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क ऑफलाइन कक्षाओं के माध्यम से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत किया।
     प्रिया ने लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जहां 2,400 मीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी थी, वहीं उन्होंने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह दूरी मात्र 12 मिनट 35 सेकंड में पूरी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अपनी सफलता का श्रेय प्रिया ने "सशक्त वाहिनी अभियान" की निःशुल्क कोचिंग, माता-पिता और अपने तीनों भाइयों—नागेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह एवं सुखेंद्र सिंह—के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है।
      प्रिया सिंह की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता उन बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की "सशक्त वाहिनी अभियान" भी प्रतिभाशाली युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में प्रभावी पहल के रूप में सामने आई है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
*राहवीर योजना” बनी जिंदगी बचाने का संकल्प

दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये, पुलिस नहीं करेगी पूछताछ
---- 
  सतना 14 जुलाई) 2026/ सड़क पर किसी घायल की तड़पती जिंदगी को बचाने के लिए बढ़ाया गया एक हाथ अब केवल इंसानियत की मिसाल ही नहीं बनेगा, बल्कि शासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में समय पर उपचार उपलब्ध कराने और आमजन को निसंकोच मदद के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लागू की गई “राहवीर योजना” मानवता और संवेदनशीलता की नई पहचान बनकर उभर रही है।
    योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को दुर्घटना के बाद “गोल्डन ऑवर” यानी पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करता है, *तो उसे शासन द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी*।
      दरअसल, कई बार सड़क हादसों में घायल लोग केवल इसलिए समय पर इलाज नहीं पा पाते क्योंकि राहगीर पुलिस कार्रवाई, पूछताछ या कोर्ट-कचहरी के झंझट के डर से मदद करने से बचते हैं। लेकिन अब शासन ने साफ कर दिया है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा किसी प्रकार की अनावश्यक पूछताछ या परेशान नहीं किया जाएगा। यही वजह है कि “राहवीर योजना” लोगों में भरोसा और संवेदनशीलता दोनों बढ़ा रही है।
        विशेषज्ञों के अनुसार दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसी दौरान यदि घायल को त्वरित चिकित्सा मिल जाए तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसी महत्वपूर्ण समय को “गोल्डन ऑवर” कहा जाता है। शासन की यह योजना उसी जीवनरक्षक समय को केंद्र में रखकर तैयार की गई है।
    योजना में उन गंभीर दुर्घटनाओं को शामिल किया गया है जिनमें पीड़ित को बड़ी सर्जरी की आवश्यकता हो, कम से कम तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़े, मस्तिष्क या रीढ़ की गंभीर चोट हो अथवा उपचार के दौरान मृत्यु हो जाए। ऐसे मामलों में यदि किसी राहगीर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया है, तो वह शासन के पुरस्कार और सम्मान का पात्र होगा।
      जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय दें। आपकी छोटी-सी तत्परता किसी परिवार की खुशियां बचा सकती है। शासन की “राहवीर योजना” अब यह संदेश दे रही है कि सड़क पर किसी की जान बचाना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/>
प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति
*कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना 2031 तक निरंतर रखने के लिए 245 करोड़ 45 लाख रूपये की स्वीकृति*
*मूंग उपार्जन के लिए 1,587 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध कराए जाने का निर्णय*
*नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए 8 हजार 445 करोड़ रूपये की स्वीकृति*
*टेक-होम राशन के उत्पादन एवं प्रदाय की व्यवस्था महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित किये जाने का निर्णय*
*वाणिज्यिक कर विभाग के कार्यालय संचालन के लिए 521 करोड़ 4 लाख रुपये की स्वीकृति*
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय*
---- 
    सतना 14 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav  की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार ने शहरों के कायाकल्प के लिए नगरीय अधोसंरचना विकास मद में 8 हजार 445 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही कैबिनेट ने किसानों के हित में मूंग उपार्जन के लिए 1,587 करोड़ रुपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए कुण्डलिया परियोजना को निरंतर रखने जैसे कई दूरगामी और ऐतिहासिक निर्णयों पर मुहर लगायी है।
*कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना की निरंतरता के लिए 245 करोड़ 45 लाख रूपये की स्वीकृति*
      मंत्रि-परिषद ने राजगढ़ में जल संसाधन विभाग की कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना को 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरन्तर संचालन के लिए 245 करोड़ 45 लाख रूपये की   स्वीकृति दी है। राजगढ़ जिले में निर्मित यह एक वृहद सिंचाई परियोजना है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य बांध निर्माण कर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से राजगढ़ और आगर-मालवा जिले के 1,39,600 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित करना है।
*मूंग उपार्जन के लिए 1,587 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध कराए जाने का निर्णय*
      मंत्रि-परिषद ने रबी वर्ष 2023-24 विपणन वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अन्तर्गत लक्ष्य से अधिक उपार्जित मूंग के लिए 1,587 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया है। निर्णय अनुसार पंजाब नेशनल बैंक से ली गई साख सीमा में 19 जुलाई 2026 से 18 जनवरी 2027 तक 6 माह की अवधि के लिए शेष राशि 396 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति और भारतीय स्टेट बैंक से ली गई साख सीमा में 3 जुलाई 2026 से 2 जुलाई 2027 तक 1 वर्ष की अवधि के लिए शेष राशि 1,191 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध कराई जायेगी।
*टेक-होम राशन के उत्पादन एवं प्रदाय की व्यवस्था महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित किये जाने का निर्णय*
     मंत्रि-परिषद ने टेक-होम राशन के उत्पादन एवं प्रदाय की व्यवस्था मध्यप्रदेश राज्य आजीविका फोरम से वापस लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को तत्काल हस्तांतरित किये जाने का निर्णय लिया है। तत्कालिक रूप से अन्तरिम व्यवस्था के रूप में स्व सहायता समूह से पूरक पोषण आहार प्रदाय के लिए विभाग को अधिकृत किया गया है। अन्तरिम व्यवस्था तत्काल प्रारंभ किए जाने के साथ ही भारत सरकार के नवीन दिशा निर्देश जारी होने एवं नवीन निर्देश अनुसार व्यवस्था स्थापित होने तक के लिए टेक होम राशन की व्यवस्था, अल्प कालीन निविदा के माध्यम से किए जाने के लिए विभाग को अधिकृत किया गया है। भारत सरकार के नवीन दिशा निर्देश जारी होने के बाद विभाग स्थायी व्यवस्था स्थापित करेगा।
*नगरीय क्षेत्रो में अधोसंरचना विकास के लिए 8 हजार 445 करोड़ रूपये की स्वीकृति*
    मंत्रि-परिषद ने वाणिज्य कर विभाग के तहत पालिका अधिनियम अंतर्गत पंजीयन एवं मुद्रांक शुल्क के अधिभार से प्राप्त राशि का निधि में अंतरण से संबंधित योजना के आगामी 5 वर्षों तक संचालन के लिए 8 हजार 445 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। पालिका अधिनियम अंतर्गत मुदांक शुल्क के साथ म.प्र. नगर पलिका/नगर निगम अतिरिक्त शुल्क के रूप में उद्ग्रहीत की गई राशि को नगरीय विकास विभाग को अंतरित किया जाता है। इस राशि का उपयोग नगर निगम, नगर पलिका तथा नगर परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा ऐसी परियोजनाओं के लिए निकायों द्वारा लिए गये ऋण पुनर्भुगतान के लिए किया जाता है।
*वाणिज्यिक कर विभाग के कार्यालय संचालन के लिए 521 करोड़ 4 लाख रुपये की स्वीकृति*
     मंत्रि-परिषद ने वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत संचालित तीन स्थापना योजनाओ को आगामी 5 वर्षों की अवधि यानि वित्तीय वर्ष 2026-27 से वर्ष 2030-31 तक के लिए निरंतर संचालन के लिए कुल राशि 521 करोड़ 4 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। स्वीकृति अनुसार मुख्यालय संचालन के लिए 60 करोड़ 81 लाख रूपये जिला कार्यालय संचालन के लिए 434 करोड़ 81 लाख रूपये और परिक्षेत्रीय कार्यालय के संचालन के लिए 25 करोड़ 42 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। इन योजनाओं के तहत कर्मचारियों के वेतन-भत्ते, कार्यालय व्यय, व्यावसायिक सेवाओं का भुगतान और मशीन/फर्नीचर/वाहनों का संधारण किया जाता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh
जवाहर नवोदय विद्यालय रहिकवारा में कक्षा 6वीं के लिये आवेदन 31 जुलाई तक
---- 
    सतना 14 जुलाई 2026/नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय रहिकवारा में सतना एवं मैहर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा सत्र 2027-28 के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं, आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी आनलाइन सेंटर में जाकर/मोबाइल से लिंक http://navodaya.gov.in  के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
      पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी को सत्र 2026-27 में सतना एवं मैहर जिले के किसी शासकीय/मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए एवं जिले का निवासी होना चाहिए। छात्र ने लगातार कक्षा 3 एवं कक्षा 4 की निरंतर पढाई किसी शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय से पूर्ण कर शिक्षण सत्र में उत्तीर्ण की हो तथा वर्तमान में कक्षा 5 अध्ययरत हो। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 हेतु 29 नवम्बर 2026 को सतना एवं मैहर जिले के समस्त विकासखण्डों में आयोजित की जायेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
सतना एवं मैहर जिले की दिशा की बैठक 17 जुलाई को
---- 
     सतना 14 जुलाई 2026/सतना एवं मैहर जिले की जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद Ganesh Singh की अध्यक्षता में 17 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सतना में आयोजित की गई है। सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh ने संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियो को बैठक मे उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri द्वारा सोमवार को जनपद पंचायत सोहावल में किसानों को खरीफ फसल के लिए उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसान,जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। 
        राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है। उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।

Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अतिथि विद्वानों की मांगों के संबंध में विचार के लिए सरकार ने गठित की है समिति
उच्च शिक्षा में हमारी सकल पंजीयन दर राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर
मप्र को 2029 तक नशामुक्त प्रदेश बनाने सभी एकजुट होकर करेंगे प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन
---- 
      सतना 10 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav  ने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि हम पूरी वसुधा को अपना कुटुंब समझते हैं। हम सबके कल्याण की कामना करते हैं। सदियों से गुरूकुल शिक्षा पद्धति हमारी पहचान रही है। गुरू-शिष्य परम्परा से हमारी कई पीढ़ियां शिक्षित-दीक्षित, पोषित और पल्लवित हुई हैं। हमारे महाविद्यालय उसी परम्परा के प्रतीक हैं। इनमें शिक्षा देने वाले अतिथि विद्वान युवा पीढ़ी का भविष्य संवारने वाले पावन मंदिर के पुजारी हैं, जो अनेक युवाओं के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। अतिथि विद्वानों के परिश्रम का सम्मान करते हुए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि अतिथि विद्वानों की सभी मांगों पर विचार करने के लिए सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इस समिति की अनुशंसाएं आना अभी शेष है। समिति की अनुशंसाएं प्राप्त होते ही सरकार उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालयों में सेवाएं दे रहे अतिथि विद्वानों द्वारा इनके हित में कई नवाचारी एवं सम्मानपूर्ण निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय अभिनदंन किया गया। अतिथि विद्वानों ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर एवं तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया।
      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अतिथि विद्वान हमारे परिवार के सदस्य हैं। इनके कल्याण के लिए हम हमेशा से प्रतिबद्ध हैं। अतिथि विद्वानों के कल्याण के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति देश के दूसरे राज्यों में लागू व्यवस्थाओं का भी अध्ययन करेगी और मध्यप्रदेश में सबसे बेहतर मॉडल वाली व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के हर जिले में एक-एक पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज खोले हैं। खरगौन, गुना और सागर में नए शासकीय विश्वविद्यालयों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। बेहतर स्कूल शिक्षा के लिए राज्य में सांदीपनि विद्यालय शुरू किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले राज्य के सकल पंजीयन दर और राष्ट्रीय दर में बड़ा अंतर था, परंतु आज प्रदेश का सकल पंजीयन दर (जीईआर) राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर हो गई है। स्कूल शिक्षा में भी मध्यप्रदेश की ड्रॉप आउट दर शून्य पर आ गई है।
      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू है। अब केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि इससे आगे बढ़कर सोचने की आवश्यकता है। वर्तमान दौर में नई संभावनाएं, नवाचार, संवेदनाएं और नैतिक मूल्यों के आधार पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आगे लेकर जाने की जरूरत है। भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है और इसमें भी मध्यप्रदेश सबसे युवा आबादी वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अतिथि विद्वानों के लिए 13 आकस्मिक और 3 ऐच्छिक अवकाश देने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही महिला अतिथि विद्वानों के लिए प्रसूति अवकाश भी सुनिश्चित किया गया है। अतिथि विद्वानों को उनके घर के पास ही कॉलेज चुनने की सुविधा भी दी गई थी। साथ ही मप्र लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अतिथि विद्वानों के लिए 25 प्रतिशत पद आरक्षित करते हुए इन्हें आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट भी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में 117 और वर्ष 2024 में 48 अतिथि विद्वान सहायक प्राध्यापक के शासकीय नियमित पद पर नियुक्ति प्राप्त कर चुके हैं।
     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथि विद्वानों के हित में अग्रणी भारतीय मजदूर संघ की सराहना करते हुए कहा कि इस संघ ने हमेशा सच्चाई और अच्छाई के लिए अपनी महती भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई प्रकार की चुनौतियों के बीच पारदर्शी और संवदेनशील सोच से निरंतर आगे बढ़ रही है। हम मध्यप्रदेश के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध हैं। सभी क्षेत्रों में हर वर्ग के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार का काम तमाम बाधाओं को दूर करते हुए असरदार तरीके से होना चाहिए। हमारी सरकार ने शासकीय कामकाज को और भी जनहितैषी एवं असरकारी बनाया है। 
      उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम के राष्ट्रहितैषी नारे के साथ सदैव मजदूर वर्ग की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अतिथि विद्वानों के हित में 5 बड़े निर्णय लेकर इनके हितों की रक्षा की गई है। सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अतिथि विद्वानों को 25 प्रतिशत पदों पर आरक्षण हम दे रहे हैं। अतिथि विद्वानों को वर्ष में एक बार स्थान परिवर्तन करने और फॉल-आउट होने की स्थिति में प्रत्येक माह दो अवसर देकर दोबारा काम पर रखने की व्यवस्था की गई है। अतिथि विद्वान सम्मेलन को श्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग-व्यापार को प्राथमिकता देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। राज्य सरकार ने अतिथि विद्वानों के हित में इनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
     सम्मेलन में म.प्र. हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. अशोक कड़ेल, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री मनीष सिंह, राज्य अतिथि विद्वान संघ के श्री बी.एल. दोहरे, डॉ. देवराज सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में सेवाएं दे रहे अतिथि विद्वान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश इस वर्ष नक्सलवाद जैसी समस्या से मुक्त हो गया है। अब हमारी लड़ाई समाज में व्याप्त हर प्रकार की नशाखोरी से है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशामुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए नया संकल्प लिया है। नशे से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत का संकल्प लिया है। इसमें मध्यप्रदेश भी अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथि विद्वानों सहित सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को वर्ष 2029 तक नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए हम सब कदम से कदम मिलाकर काम करें।

CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
---- 
       सतना 10 जुलाई 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। 
        राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है। उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
सतना जिले में अब तक 231.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
---- 
     सतना 10 जुलाई 2026/<nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> जिले में इस वर्ष 1 जून से 10 जुलाई तक 231.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 326.3 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 234.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 242.9 मि.मी, बिरसिंहपुर में 330.9 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 212.4 मि.मी., नागौद में 232.8 मि.मी., जसो (नागौद) में 78.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 190.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 253.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 जुलाई को इंदौर में मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ
प्रदेश के 5 हजार युवा होंगे शामिल, क्रांति और ज्ञान के संगम का साक्षी बनेगा इंदौर
युवाओं के संकल्पों से तैयार होगा मध्यप्रदेश युवा संकल्प-2026
 राज्य स्तरीय युवा पुरस्कारों की होगी घोषणा
---- 
     सतना 10 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav  11 जुलाई को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5 हजार युवाओं की सहभागिता वाले इस महाआयोजन का उद्देश्य युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके विचारों को नीति निर्माण में शामिल करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कॉन्क्लेव में शिक्षा, खेल, उद्यमिता, कृषि, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास,   संस्कृति, पर्यावरण तथा सामाजिक विकास सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों के युवा सहभागिता करेंगे।
      कॉन्क्लेव की विशेषता क्रांति और ज्ञान के संगम का प्रतीक दो प्रेरक रैलियां होंगी। अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) से प्रारंभ हुई आज़ाद युवा बाइक रैली तथा आदि शंकराचार्य की दीक्षा भूमि ओंकारेश्वर से प्रारंभ हुई शंकर संकल्प साइकिल यात्रा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर एक साथ अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोनों रैलियों के प्रतिभागियों का स्वागत एवं सम्मान करेंगे। कॉन्क्लेव में युवाओं को विभिन्न विषयगत समूहों में विभाजित कर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में युवा स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझावों, नवाचारों और भावी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श कर क्रियान्वयन योग्य संकल्प तैयार करेंगे। कार्यशालाओं में शिक्षा एवं कौशल विकास, खेल एवं स्वास्थ्य, एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप, कृषि-उद्यानिकी एवं पर्यावरण तथा जन अभियान, संस्कृति एवं पर्यटन जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। प्रत्येक समूह द्वारा तैयार किए गए संकल्पों की प्रस्तुति मुख्य मंच से की जाएगी।
      कॉन्क्लेव में प्राप्त सभी सुझावों एवं संकल्पों का समेकन कर श्मध्यप्रदेश युवा संकल्प-2026श् दस्तावेज तैयार किया जाएगा। उपस्थित युवा सामूहिक रूप से प्रदेश के विकास, नवाचार , सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेंगे। यह संकल्प दस्तावेज मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा जाएगा तथा आगे आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा। कॉन्क्लेव में इंदौर की पारंपरिक खान-पान संस्कृति पर आधारित फूड स्ट्रीट का संचालन स्थानीय युवा उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। वहीं स्थानीय युवा बैंड एवं लोक-फ्यूजन कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस आयोजन का आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार नई राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार श्रेणियों की घोषणा भी करेंगे। इनमें मुख्यमंत्री युवा शिखर सम्मान, मुख्यमंत्री युवा नवाचार पुरस्कार, मुख्यमंत्री युवा समाज सेवा पुरस्कार तथा मुख्यमंत्री युवा कला-क्रीड़ा गौरव पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026 युवा शक्ति, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक चेतना का ऐसा साझा मंच बनेगा, जहां युवाओं के विचार प्रदेश के विकास के संकल्प में परिवर्तित होंगे और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में उनकी सहभागिता को नई दिशा मिलेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh
राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
--- 
       सतना 09 जुलाई 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। 
     राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है। उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
दूसरे दिन भी जारी रहा आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड का शिविर
---- 
    सतना 07 जुलाई 2026/कलेक्टर <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं आधार का शिविर दूसरे दिन मंगलवार को भी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में जारी रहा। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने नए आयुष्मान भारत कार्ड बनवाए, वहीं आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर एवं बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक त्रुटियों का भी सुधार कराया। विशेष रूप से बीओसीडब्ल्यू पंजीकृत श्रमिक, डजगुआ श्रेणी के पात्र हितग्राही एवं 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने शिविरों का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा हितग्राहियों से संवाद करते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शिविरों तक लाने की अपील की। विभागीय टीम द्वारा सभी हितग्राहियों को त्वरित, सरल एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। 
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 18 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं आधार सुधार की सुविधा का लाभ अवश्य लें तथा अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इस जनकल्याणकारी अभियान से जोड़ने में सहयोग करें।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
सतना जिले में अब तक 170.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
---- 
     सतना 07 जुलाई 2026/<nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> जिले में इस वर्ष 1 जून से 7 जुलाई तक 170.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 289.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 194.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 125.2 मि.मी, बिरसिंहपुर में 196.3 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 173.2 मि.मी., नागौद में 182.8 मि.मी., जसो (नागौद) में 41.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 158 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। 
     जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 232.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन
परियोजना 20 एकड़ क्षेत्र में होगी विकसित
272 करोड़ का होगा निवेश
---- 
     सतना 07 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav  बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए विनिर्माण संयंत्र का भूमि-पूजन करेंगे। चीन की अग्रणी बहुराष्ट्रीय निर्माण उपकरण निर्माता कंपनी गुआंग्शी लियुगोंग मशीनरी कंपनी लिमिटेड की भारतीय इकाई द्वारा किया जा रहा यह विस्तार मध्यप्रदेश को निर्माण उपकरण विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। पीथमपुर में स्थापित होने वाला नया संयंत्र लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में 272 करोड़ रूपये का निवेश किया जा रहा है। संयंत्र में प्रारंभिक चरण में प्रतिवर्ष 6,500 निर्माण उपकरणों के उत्पादन की क्षमता विकसित की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से एक्सकेवेटर का निर्माण किया जाएगा। इससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलने के साथ आयात पर निर्भरता कम होगी तथा क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। लियुगोंग विश्व की अग्रणी निर्माण उपकरण निर्माता कंपनियों में शामिल है तथा व्हील लोडर निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी पहचान रखती है। कंपनी व्हील लोडर, एक्सकेवेटर, मोटर ग्रेडर, माइनिंग डंप ट्रक, बुलडोजर, स्किड-स्टियर लोडर, फोर्कलिफ्ट, कोल्ड प्लेनर तथा अन्य आधुनिक निर्माण एवं खनन उपकरणों का निर्माण करती है।
        कंपनी वर्ष 2008 से पीथमपुर में अपनी विनिर्माण इकाई का संचालन कर रही है। 44 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित इस संयंत्र में प्रतिवर्ष 3 हजार व्हील लोडर एवं मोटर ग्रेडर के निर्माण की क्षमता है। वर्ष 2009 में इसी इकाई से पहला मेड इन इंडिया व्हील लोडर तैयार किया गया था। पीथमपुर स्थित इकाई में अनुसंधान एवं विकास केंद्र तथा प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित हैं, जहां 500 से अधिक भारतीय युवा पेशेवर कार्यरत हैं। यह इकाई मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। देशभर में सड़क निर्माण, खनन, जलविद्युत एवं पाइपलाइन परियोजनाओं सहित विभिन्न आधारभूत संरचना कार्यों में कंपनी के 4 हजार से अधिक निर्माण उपकरण उपयोग में लाए जा रहे हैं। पीथमपुर में प्रस्तावित नया संयंत्र इस बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, उत्कृष्ट औद्योगिक अधोसंरचना, सरल प्रक्रियाओं तथा निवेशक हितैषी नीतियों के माध्यम से मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक निवेश केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लियुगोंग इंडिया का यह विस्तार राज्य में बढ़ते वैश्विक निवेशकों के विश्वास की एक और बड़ी मिसाल बनेगा।

CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
आयुष्मान कार्ड निर्माण व आधार सुधार के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत
---- 
       सतना 06 जुलाई 2026/जिले में पात्र हितग्राहियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं आधार कार्ड में त्रुटि सुधार के लिए विशेष शिविरों का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
        अभियान का शुभारंभ सोमवार को शहरी क्षेत्र के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वार्ड क्रमांक-35, कमता टोला, नजीराबाद मुक्तिधाम के सामने में आयोजित शिविर से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित हुए, जहां उनके आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक त्रुटियों का सुधार भी किया गया। यह विशेष अभियान 6 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों (आयुष्मान आरोग्य मंदिरों) में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। शिविरों में नए आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ आधार कार्ड में सुधार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को एक ही स्थान पर दोनों सेवाओं का लाभ मिल सके। शुभारंभ अवसर पर शहरी नोडल अधिकारी डॉ. विनीत गुप्ता एवं जिला सलाहकार अभिषेक सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से संवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से बीओसीडब्ल्यू पंजीकृत श्रमिकों, दिगुआ श्रेणी के पात्र हितग्राहियों एवं 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को शिविरों में लाकर उनके आयुष्मान कार्ड एवं आधार से संबंधित कार्य प्राथमिकता से कराने पर जोर दिया।
        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लें। साथ ही अन्य पात्र व्यक्तियों को भी शिविरों की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर शनिवार को सतना शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा एवं ऑन-साइट प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Chief Minister, MP 
Dr Mohan Yadav
धवारी स्थित नर्सिंग महाविद्यालय में तनाव प्रबंधन पर सत्र आयोजित
---- 
   सतना 04 जुलाई 2026/धवारी स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तनाव प्रबंधन विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने तनावमुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने इसके वैज्ञानिक पक्ष को विस्तार से समझाते हुए कहा कि आज के युग में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच तथा तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों को दैनिक जीवन में अपनाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए अतिआवश्यक है। तत्पश्चात वरिष्ठ ध्यान  एवं योग प्रशिक्षक श्री राहुल द्विवेदी ने ध्यान एवं योग के सभी पक्षों को विस्तार से समझाते हुए उपस्थित जनों को निर्देशित ध्यान भी करवाया। 
      इस अवसर पर डॉ. नलिनी शुक्ला डीएचओ, श्रीमती आरती मिश्रा प्राचार्य सहित नर्सिंग महाविद्यालय की समस्त सिस्टर ट्यूटर्स, आशुतोष पयासी, अभिषेक सिंह सहित अन्य कर्मचारियों एवं छात्राओं ने पूरे मनोयोग से सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सत्र की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav