अमरिया: जहानाबाद में हाईवे पर बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बस खड़े ट्रक में घुसी, आधा दर्जन लोग घायल
जहानाबाद क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर है। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फौजी ढाबे के पास बारातियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में करीब आधा दर्जन बाराती घायल हुए हैं, जबकि एक की हालत गंभीर है, जिसे बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर बस चालक को हिरासत में लिया है। चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है