गरोठ: अकीदत के साथ निकला मोहर्रम जुलूस, गरोठ में जगह-जगह शरबत और ठंडे पानी की सेवा
गरोठ नगर में मोहर्रम का पर्व तीन दिनों तक श्रद्धा, शांति और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शनिवार को जामा मस्जिद चौक से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्य जुलूस निकला, जो रैदास मार्ग, माली मोहल्ला होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। जुलूस में विभिन्न क्षेत्रों से आए ताजिए और मन्नत की मेहंदियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं