मछलीशहर: थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार चोरी का माल बरामद
उ0नि0 मनोज यादव मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 331 (4),305 बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सूरज सरोज पुत्र नथई सरोज निवासी हिम्मतनगर थाना सुजानगंज जौनपुर 2. प्रेमचन्द सरोज पुत्र विजय वहादुर ग्राम धारिकपुर थाना सुजानगंज को ग्राम हिम्मतनगर मोड के पास से गिरफ्तार किया ।