मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के गांव बीरबलपुर में भूमि विवाद में मारपीट एक घायल
बीरबलपुर में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पहले दोनों में गली गलौज हुई जब बात नहीं बनी तो मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें राजू पटेल 38 पुत्र उदयराज पटेल को इलाज हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।