बारां: भूरालाल धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय स्पर्श चिकित्सा शिविर का समापन, 350 रोगियों ने लिया लाभ
Baran, Baran | Mar 28, 2025 इनरव्हील क्लब बारां के तत्वावधान में स्थानीय भूरालाल जी अग्रवाल की धर्मशाला में पीडित मानव सेवार्थ दो दिवसीय स्पर्श चिकित्सा शिविर शुक्रवार को भी अनवरत जारी रहा। जिसमें विजय नगर से आए डा. राजेंद्र सिसोदिया ने रोगियों की स्पर्श चिकित्सा की। क्लब अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि शिविर 27 मार्च 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ जो 28 मार्च को 7 बजे सम्पन्न हुआ।