अटरू: बारां: शिक्षा मंत्री दिलावर के पैतृक गांव चरडाना में 6 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक विद्यालय भवन, शिलान्यास हुआ
Atru, Baran | Mar 28, 2025 बारां जिले के अटरू क्षेत्र के चरड़ाना गांव में 6 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक विद्यालय भवन का शिलान्यास किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी और अरड़ाना गांव की 105 वर्षीय महिला भूली बाई ने शुक्रवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की नींव रखी।