बारां: शहर की भूरालाल जी की धर्मशाला में चल रहे 2 दिवसीय निशुल्क स्पर्श चिकित्सा शिविर का हुआ समापन
Baran, Baran | Mar 28, 2025 इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में शहर की स्थानीय भूरालाल जी अग्रवाल की धर्मशाला में पीडित मानव सेवार्थ दो दिवसीय निशुल्क स्पर्श चिकित्सा शिविर शुक्रवार को भी अनवरत जारी रहा। जिसमें विजय नगर से आए डा. राजेंद्र सिसोदिया ने रोगियों की स्पर्श चिकित्सा दी। शिविर में लगभग 350 रोगियों ने स्पर्श चिकित्सा का लाभ लिया और कई रोगियों को तुरंत आराम भी महसूस हुआ।