बारां: मुख्यमंत्री रोजगार मेला 29 मार्च को, जिला कलेक्टर ने कहा- मुख्यमंत्री जिले के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे
Baran, Baran | Mar 28, 2025 राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा 29 मार्च, शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से संवाद कर संबोधित करेंगे करेंगे। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद बारां के प्रथम तल हॉल में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।