बारां: महाराणा सांगा पर सपा सांसद के विवादित बयान के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू परिषद व सर्व समाज ने प्रताप चौक पर फूंका पुतला
Baran, Baran | Mar 28, 2025 समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व हिंदू अखाड़ा समिति, बंकट सेना, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, शिव सेना, नागरिक गौ सेवा समिति, आशापाला फाउंडेशन ने प्रताप चौक पर पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।