*कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम जरगुड़ा में स्वामित्व योजना शिविर का किया निरीक्षण*
ग्रामीणों से किया संवाद, स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री पत्र वितरित कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मेहंदवानी विकासखंड के ग्राम जरगुड़ा में आयोजित स्वामित्व योजना शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया तथा स्वामित्व योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री पत्र भी वितरित किए । कलेक्टर ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori #CollectorDindori #SwamitvaYojana #GovernmentSchemes #RuralDevelopment #PublicWelfare
Dindori, Madhya Pradesh | Nov 5, 2026