*सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एंजिल पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित*
*पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शशिकांता वैश्य के मार्गदर्शन में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को एंजिल पब्लिक स्कूल डिंडौरी में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री रविन्द्र गुप्ता ने पॉक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों को सुरक्षित रहने के उपाय बताए। उन्होंने बच्चों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी तथा किसी भी प्रकार की असुरक्षित परिस्थिति में सजग रहने और उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
साइबर सेल से उपस्थित श्री मुकेश प्रधान ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मोबाइल के बढ़ते उपयोग के लाभ एवं संभावित दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सुरक्षित एवं सतर्क तरीके से डिजिटल तकनीक का उपयोग करने की समझाइश दी।
कार्यक्रम के अंत में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पवन कुमार पटेल ने निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं, प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पॉक्सो एक्ट एवं करियर मार्गदर्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित बचपन अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री मानिकपुरी, विद्यालयीन स्टाफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडौरी का स्टाफ उपस्थित रहा।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori #SafeChildhoodCampaign #ChildSafety #POCSOAct #CyberCrimeAwareness #OnlineSafety #DigitalSafety #LegalAwareness #FreeLegalAid #ChildRights
19 views | Dindori, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026