मनोहरथाना: भोजपुर में मक्का की कड़प में लगी आग, ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया
भोजपुर निवासी बालचंद लोधा के मकान के बाहर चार-पांच ट्रैक्टर मक्का की कड़क रखी हुई थी। अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना से गांव के लोग एकत्रित हुए । काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दमकल गाड़ी बुलाने के लिए काफी प्रयास किए गए । लेकिन कहीं से भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं आया ।