गिरिडीह: नए परिषदन भवन में मंत्री ने बिहार चुनाव के संदर्भ में प्रेस वार्ता की, सहयोगी दल को सुनाई खरी-खोटी
नया परिषदन भवन में सोमवार को करीब 4 बजे सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार ने बिहार चुनाव के संदर्भ में प्रेस वार्ता करते हुए अपने सहयोगी दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को खूब खरी खोटी सुनाई। मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य कई नेतागण मौजूद रहे। इन्होंने कहा बिहार में राजनीतिक चालबाजी की वजह से झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ने से वंचित रह गया है।