गिरिडीह: गिरिडीह कोर्ट में पेशी पर लाया गया कैदी पुलिस की नज़रों से फरार, कुछ दूरी पर लोगों ने पकड़ा
गिरिडीह कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया एक कैदी सोमवार को 1 बजे पुलिस की निगरानी में फरार हो गया।बाद में स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही दूरी पर इसे पकड़ लिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, इसे कोर्ट में पेश के लिए लाया गया था।कोर्ट परिसर से निकलते ही कैदी पुलिस को चकमा देकर भागने लगा।