गिरिडीह: धनयडीह में टेंपो और बाइक की टक्कर, तीन घायल, एक गंभीर, टेंपो पुलिस हिरासत में
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनयडीह में सोमवार को टेंपो और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल रौशन सिंह, प्रकाश सिंह और मनी सह को दोपहर 3 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।