गिरिडीह: अलकडीह में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
बगोदर थाना क्षेत्र के अलकडीह निवासी गंगाधर मंडल की मौत संदिग्ध परिस्थिति में होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। परिजन प्रमोद मंडल ने बताया कि गंगाधर रविवार रात अपने दोस्त महेंद्र मंडल के साथ जुआ खेलने घर से निकला था।