गिरिडीह: टावर चौक के पास केडिया स्वीट्स दुकान में शराबी ने किया हंगामा, नगर थाना पुलिस ने उसे उठाया
टावर चौक के पास केडिया स्वीट्स दुकान में रविवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने शराब के नशे में हंगामा किया। हालाकि बाद में इस व्यक्ति को नगर थाना पुलिस उठा कर ले गई।बताया गया कि यह व्यक्ति शराब पीकर मिठाई रखने वाले शीशे के ऊपर जाकर सो गया। जिसके बाद जो भी इसे उठाने जाता था उसके साथ वह धक्के मुक्की करता था।यह स्थिति काफी देर तक चलती रही।