गिरिडीह: लक्ष्मी पूजा को लेकर कोर्ट रोड से टावर चौक तक फूलों की दुकानों पर दिखी जबरदस्त भीड़
लक्ष्मी पूजा को लेकर सोमवार दोपहर 3 बजे कोर्ट रोड से टावर चौक तक फूलों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। अलग-अलग रंगों के फूलों से सजी दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। सबसे अधिक बिक्री गेंदा फूल की हो रही थी, जिसका प्रयोग पूजा सजावट में किया जाता है।